Deepika's Baby Bump at 8 Months

8 मंथ प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने फैमिली संग किया डिनर, चंद दिनों में आएगा नन्हा मेहमान!

Spread the love

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण, जो जल्द ही मां बनने वाली हैं, अपने प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों को जमकर एंजॉय कर रही हैं। मंगलवार की रात को दीपिका को अपने सास-ससुर और ननद के साथ फैमिली डिनर के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। इस मौके पर दीपिका ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस और ओवरसाइज कोट पहना था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था।

हालांकि, उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश की, लेकिन उनका क्यूट बेबी बंप कैमरों में कैद हो ही गया। इस दौरान दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया और वह बेहद खुश नजर आ रही थीं।

रणवीर सिंह इस मौके पर साथ नहीं दिखे, लेकिन दीपिका के सास-ससुर अंजू भवनानी और जगजीत भवनानी, और ननद ऋतिका भवनानी का पूरा ख्याल रखते हुए नजर आए। दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ने दीपिका के बेबी बंप को देखकर अंदाजा लगाया कि शायद वह बेटी की मां बनने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, “आने वाली क्यूट बेबी गर्ल के साथ दीपू।” वहीं, कुछ फैंस ने दीपिका के चेहरे पर दिख रहे ममा ग्लो की भी तारीफ की।

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने इस साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी, और अब दीपिका 8 महीने की गर्भवती हैं। 38 साल की उम्र में दीपिका अपने पहले बच्चे को अगले महीने, सितंबर में, जन्म देंगी। हालांकि, शुरुआत में दीपिका को उनकी प्रेग्नेंसी के चलते ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लांट कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

दीपिका के फैंस अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब उनके चहेते सितारे रणवीर और दीपिका के घर नन्हा मेहमान आएगा।

WhatsApp Group Join Now

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *