Mukhyamantri Maiya Samman Yojana

झारखंड सरकार का नया तोहफा! जानिए कैसे पाएं 1000 रुपये प्रति माह!

Spread the love

झारखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है जिसका नाम झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड की 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह ₹1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म 3 अगस्त 2024 से भरना शुरू होगा और इसकी अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 है। तो चलिए इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को फॉर्म भरने की प्रक्रिया को जानते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  1. फॉर्म कहां मिलेगा:
    • आंगनवाड़ी की सेविका और सहायिका के पास।
    • पंचायत सचिवालय में।
    • वेबसाइट से डाउनलोड करके।
  2. फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज:
    • आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
    • राशन कार्ड की फोटोकॉपी।
    • वोटर आईडी कार्ड की फोटोकॉपी।
    • रंगीन फोटो।
    • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (सिंगल खाता होना चाहिए)।
  3. फॉर्म कहां जमा होगा:
    • पंचायत सचिवालय या वार्ड में आयोजित शिविर में।
    • यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

  • 21 से 50 वर्ष की महिलाएं (विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा)।
  • जिनके पास झारखंड का राशन कार्ड है (लाल, पीला, हरा या सफेद)।
  • जिनका नाम मायकें के राशन कार्ड में है, वे भी आवेदन कर सकती हैं।

कौन नहीं भर सकता फॉर्म?

  • सरकारी या संविदा कर्मी जो मासिक वेतन या मानदेय प्राप्त कर रहे हैं।
  • विधायक, सांसद, या उनके परिवार के सदस्य।
  • वे महिलाएं जो पहले से ही वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, या अन्य मासिक पेंशन प्राप्त कर रही हैं।

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर:

  1. क्या अविवाहित लड़कियां फॉर्म भर सकती हैं?
    • हाँ, 21 से 50 वर्ष की सभी महिलाएं, चाहे विवाहित हों या अविवाहित, आवेदन कर सकती हैं।
  2. क्या राशन कार्ड जरूरी है?
    • हाँ, राशन कार्ड अनिवार्य है। अगर नाम मायकें के राशन कार्ड में है, तो भी आवेदन किया जा सकता है।
  3. क्या सरकारी कर्मी आवेदन कर सकते हैं?
    • नहीं, सरकारी या संविदा कर्मी आवेदन नहीं कर सकते।

हम आशा करते हैं कि उपरोक्त इनफॉरमेशन के बाद आप अपना फॉर्म भर सकेंगे. यदि आपको अभी भी फॉर्म भरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस वीडियो को देखें।

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना महिलाओं सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की योजना अन्य राज्यों सरकार के द्वारा भी चलाई जा रही है। अब झारखंड की महिलाएं भी हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्राप्त कर अपने आप को सशक्त बना सकती है। आवेदन करने की प्रक्रिया सरल और आसान है। योजना के अंतर्गत आने वाली सभी महिलाएं आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *